RS-CIT : कोर्स की पूर्ण जानकारी
आप सभी को एक बार फिर से हम RS-CIT काउंसलिंग हेतु कुछ तथ्य प्रस्तुत कर रहे हैं जो शायद आपके लिए सहायक होगा :-
क्या है RS-CIT?
राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक परिपूर्ण कंप्यूटर कोर्स है जिसकी मदद से लर्नर आवश्यक कौशल सीख कर कंप्यूटर पर कार्य करने का आत्मविश्वास प्राप्त कर सकते हैं|
RS-CIT कंप्यूटर कोर्स ही क्यों?
• राज्य सरकार के विभिन्न सरकारी नौकरियों में एक पात्रता |
• राज्य सरकार के कर्मचारियों के फीस का २५% प्रोत्साहन राशि के साथ पुनर्भरण (नियमानुसार)|
• राज्य सरकार के प्रवर्तित कंपनी RKCL द्वारा कोर्स का संचालन |
• विभिन्न सरकारी योजनायों में शामिल एक कोर्स|
• सभी केन्द्रों पर ऑनलाइन नेटवर्क मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर|
• उन्नत लर्निंग मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर के माध्यम से उत्कृष्ट प्रशिक्षण|
• ई-लर्निग पर आधारित एक परिपूर्ण कंप्यूटर कोर्स
• ज्ञान केन्द्रों द्वारा लाइसेंस्ड सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रशिक्षण |
• वर्धमान महावीर कोटा खुला विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा एवं प्रमाण पत्र|
• VMOU द्वारा तैयार लर्नर हेतु विस्तृत स्टडी मटेरियल |
• निकट समय में ऑनलाइन Provisional ई-सर्टिफिकेट|
• तहसील स्तर पर परीक्षा केंद्र (नियमानुसार)|
• बायोमेट्रिक मशीन,इन्टरनेट , वेबकैम, हेडफोन तथा अन्य उपकरणों से सुसजित लैब|
• राज्य के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 2750 आई. टी. ज्ञान केंद्र|
• समय समय पर RKCLया नेटवर्क पार्टनर द्वारा सीधे लर्नर से इंटरेक्शन |
प्रशिक्षण पद्धति
• सक्रिय अध्ययन-छात्र केंद्रित लर्निंग मॉडल
• सिमुलेशन पर आधारित स्किल टेस्ट
• आई.एल.टी एवं लैब कार्य
• अनुसंधनात्मक एवं सहयोगात्मक लर्निंग
• आवधिक मूल्यांकन
• अधिग्रहित कौशल को प्रयोग कर उपयोगी कार्य हेतु प्रोत्साहित करना
कोर्स अवधि: 132 घंटे (2 घंटे प्रतिदिन)
माध्यम: हिंदी व अंग्रेजी
0 Comments