Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विज्ञान अध्यापक को इतिहास का पर्चा 

इतिहास के अध्यापक के छुटटी पर जाने से विज्ञान अध्यापक को इतिहास का पर्चा (प्रश्नपत्र) बनाने के लिए दिया गया.

प्रश्नों को देखते ही छात्रों को झटका लगा,

प्रश्न सख्यां १. रज़िया सुल्ताना का स्वच्छ एवं नामांकित आरेख बनाकर वर्णन करें।

प्रश्न सख्यां २. हल्दीघाटी के युद्ध का प्रयोगिक सत्यापन करो।

प्रश्न सख्यां ३. जंग* किसे कहते हैं जंग से बचने के क्या उपाय हैं? * (जंग=Rust) 

प्रश्न सख्यां ४. जिन्ना और नेहरु के बीच केमिस्ट्री का वर्णन करो।

प्रश्न सख्यां ५. क्या होता है जब? अस्त्र-शस्त्रों को नमी वाले स्थान पर रख दिया जाए।

प्रश्न सख्यां ६. राजा द्वारा शाही खजाने को बढ़ाने के नियम लिखो।

प्रश्न सख्यां ७. बादशाह, बेगमों और उनकी संतानों के लिए सूत्र का व्युत्पन करों।

प्रश्न सख्यां ८. १८५७ की क्रान्ति की विफलता और सफलता के बीच ग्राफीय अध्ययन करो।

प्रश्न सख्यां ९. प्राचीन भवन निर्माण मे प्रयुक्त सामग्री का रसायनिक विश्लेषण करो।

प्रश्न सख्यां १०. सुकरात को पिलाए गए विष का रासायनिक नाम बताओ।
          सभी छात्र अभी तक कोमा में है।

Post a Comment

0 Comments